YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

पंजाब के एग्जिट पोल्स में रूझान से आप पार्टी हुई गदगद  -दिल्ली से चली हवा पंजाब होते हुए अब हिमाचल पहुंच रही है:आप

पंजाब के एग्जिट पोल्स में रूझान से आप पार्टी हुई गदगद  -दिल्ली से चली हवा पंजाब होते हुए अब हिमाचल पहुंच रही है:आप

मनाली। पंजाब में एग्जिट पोल्स में आम आदमी पार्टी के सुखद रूझान सामने आए हैं। इससे आम आदमी पार्टी गदगद है। इन एग्जिट पोल्स में दावा किया जा रहा है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार बनाने जा रही है। अब हिमाचल में आम आदमी पार्टी एक्टिव हो गई है और सदस्यता अभियान चला रही है। हिमाचल में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। दरअसल, हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने भी तीसरे विक्लप के रूप में दस्तक दी है। पार्टी ने सदस्यता अभियान के तहत कुल्लू जिले के मनाली विधानसभा क्षेत्र में अभियान चलाया है।
  मनाली विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष प्रेम चन्द ने कहा कि जनता की आवाज आम आदमी पार्टी की हवा दिल्ली से पंजाब होते हुए हिमाचल पहुंच तक रही है। प्रेम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को आम आदमी पार्टी के रूप में लोगों को तीसरा विकल्प मिला है और ‘आप’ भाजपा और कांग्रेस की अदला-बदली का खेल खत्म कर देगी। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रदेश में सरकार बनाने की तैयारी में जुट गई है। बूथ स्तर पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने मनाली विधानसभा की कार्यकारिणी का गठन करने के बाद क्षेत्र में 14 उप-समितियों का गठन कर लिया गया है। ‘आप’ प्रदेश में सरकार बनाते ही भ्रष्टाचार को प्राथमिकता में खत्म करेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर हिमाचल को दिल्ली मॉडल बनाएंगे।
उपाध्यक्ष हेम राज ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के बड़े दिग्गज ‘आप’ पार्टी के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि साफ छवि के नेताओं को पार्टी में शामिल किया जाएगा। ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में बिजली और पानी की बढ़ती कीमतें सरकार पर भारी पड़ेगी। आम आदमी पार्टी जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता से हल करेगी। अब यह स्पष्ठ हो गया है कि मुकाबला त्रिकोणीय होगा और आप पार्टी प्रदेश में सरकार बनाएगी।
 

Related Posts