YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट

प्रियंका-निक से फैन्स को 'गुड न्यूज' का इंतजार -टुर की वजह से नहीं हो पा रहा ऐसा संभव

प्रियंका-निक से फैन्स को 'गुड न्यूज' का इंतजार  -टुर की वजह से नहीं हो पा रहा ऐसा संभव

इन दिनों निक जोनस के भाई जो जोनस और सोफी टर्नर की शादी से दोनों की रोमांटिक तस्वीरें सामने आ रही हैं। दोनों के रोमांस को देखते हुए फैन्स को इंतजार है कि प्रियंका और निक 'गुड न्यूज' कब देंगे। अब इस बारे में कुछ खबरें सामने आई हैं। जानकारी के अनुसार प्रियंका और निक अपनी फैमिली स्टार्ट करना चाहते हैं। हालांकि 'सकर' स्टार निक जोनस आने वाले दिनों में जोनस ब्रदर्स के साथ टुअर पर होंगे। ऐसे में वह पीसी को अपना समय नहीं दे पाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सफर में निक प्रियंका के साथ ही रहना चाहते हैं। लेकिन टुर की वजह से ऐसा संभव नहीं हो पाएगा। खबरों की मानें तो प्रियंका और निक फैमिली शुरू करने के लिए एक्साइटेड हैं। निक प्रियंका और अपने बच्चे को पूरा समय देना चाहते हैं।यहां बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने पिछले साल दिसंबर में शादी की थी। उनकी शादी की चर्चा सिर्फ भारत में नहीं बल्कि दुनिया भर में हुई थी। शादी के बाद से ही कपल दुनिया भर में सुर्खियों में रहता है।

Related Posts