YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी और पंजाब में सोनू सूद की बहन को मिली हार

उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी और पंजाब में सोनू सूद की बहन को मिली हार

नई दिल्ली । पांच राज्यों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर जीतने वालों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हम लोगों के फैसले को विनम्रता से स्वीकार करते हैं। राहुल गांधी ने कहा है कि हम इससे सीखेंगे और भारत के लोगों के हित के लिए काम करते रहेंगे। पंजाब के मोगा सीट पर फिल्म अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद चुनाव हार गई हैं। मालविका कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही थीं। उत्तराखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं। वो 6 हज़ार 951 मतों से चुनाव हारे हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में यह बहुत बड़ा इंकलाब है। पंजाब में बड़ी-बड़ी कुर्सियां हिल गईं। सुखबीर सिंह बादल, कैप्टन अमरिंदर सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी, प्रकाश सिंह बादल, नवजोत सिंह सिद्धू, बिक्रम सिंह मजीठिया हार गए। यह बहुत बड़ा इंकलाब है। आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे और धुरी से उम्मीदवार भगवंत मान की जीत दर्ज की है। भगवंत मान करीबन 50 हजार से ज्यादा वोटों से जीते। भगवंत मान को 78 हजार से ज्यादा वोट मिले जबकि कांग्रेस के दलवीर सिंह गोल्डी दूसरे नंबर पर रहे। इसके बाद जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सीनियर बादल, अमरिंदर सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी समेत कई बड़े नेता चुनाव हार गए। रूझानों के मुताबिक, यूपी में बीजेपी शानदार विजय हासिल करने जा रही है। इधर, बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि हम पहले से जानते थे कि हमारी सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि हमने हर विकास के पहलुओं से काम किया है। इसलिए लोगों ने हम पर विश्वास किया। हेमा मालिनी ने आगे कहा कि बुलडोजर के आगे कुछ नहीं आ सकता क्योंकि मिनटों में यह किसी भी चीज को खत्म कर सकत है, चाहे वो साइकिल हो या फिर कुछ भी हो।
 

Related Posts