YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

भाजपा दिग्गज रूझानों से गदगद, पार्टी में जश्न का माहौल

भाजपा दिग्गज रूझानों से गदगद, पार्टी में जश्न का माहौल

नई दिल्ली । पांच राज्यों में पंजाब छोड़ अन्य चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में मतगणना के रुझानों भाजपा गदगद है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हर वर्ग के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व का समर्थन किया है। ठाकुर ने कहा, ‘पिछले पांच साल में योगी जी ने विकास की नई गाथा लिखी है- सभी लोगों ने योगी जी और मोदी जी को आशीर्वाद दिया है।'
नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, ‘जनता ने डबल इंजन सरकार में विश्वास जताया है।' केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, ‘जनता ने दिखा दिया है कि भाजपा का शासन अच्छा है।' उन्होंने कहा कि विपक्ष का ईवीएम पर दोष देना गलत है। ‘लोकतंत्र में जनता जिसको आशीर्वाद दे उस पर विश्वास किया जाना चाहिए।' मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा भाजपा विजय का नया इतिहास लिख रही है। यह चुनाव तमाम वादों से ऊपर उठ गए हैं। भाजपा सांसद रवि किशन ने इन चुनाव नतीजों को राम राज्य की शुरुआत बताया है।
 

Related Posts