YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

मैं राहुल और प्रियंका इस्तीफे के लिए तैयार सीडब्ल्यूसी की बैठक में बोलीं सोनिया गांधी

मैं राहुल और प्रियंका इस्तीफे के लिए तैयार सीडब्ल्यूसी की बैठक में बोलीं सोनिया गांधी

नई दिल्ली । कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) ने हालिया विधानसभा चुनावों में पार्टी की करारी शिकस्त के कारणों और आगे की रणनीति पर रविवार को यहां चर्चा की। सीडब्ल्यूसी की बैठक में सोनिया गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की है। इस मीटिंग में कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि अगर पार्टी को लगता है तो हम तीनों इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं। सोनिया गांधी यहां अपने अलावा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का जिक्र कर रही थीं। उन्होंने कहा कि हम तीनों इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि बैठक में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गाधी ने कहा कि वो अपने परिवार के सदस्य राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ पार्टी में अपने पद  त्याग करने के लिए तैयार हैं, लेकिन हमने इसे रिजेक्ट कर दिया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई सीडब्ल्यूसी की बैठक पार्टी मुख्यालय में चार घंटे से अधिक समय तक चली। बैठक में सोनिया गांधी के अलावा, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कई अन्य नेता शामिल हुए। इसमें 'जी 23' समूह के नेता गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा और मुकुल वासनिक भी शामिल हुए। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इस बैठक में शामिल नहीं हुए। वरिष्ठ नेता ए के एंटनी कोविड 19 से संक्रमित होने के कारण बैठक में मौजूद नहीं हो सके। इस महत्वपूर्ण बैठक से एक दिन पहले मीडिया के एक हिस्से में खबर आई थी कि गांधी परिवार पार्टी के पदों से इस्तीफे की पेशकश कर सकता है, हालांकि कांग्रेस ने आधिकारिक रूप से इस खबर का खंडन करते हुए इसे 'गलत एवं शरारतपूर्ण' करार दिया था। लेकिन अब सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष ने इस्तीफे की पेशकश की है। बता दें कि इस बैठक से पहले, गहलोत, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डी के शिवकुमार और कई अन्य नेताओं ने राहुल गांधी को फिर से पार्टी का अध्यक्ष बनाने की मांग की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गहलोत ने कहा कि आज के समय में राहुल गांधी देश के इकलौते नेता हैं, जो पूरे दमखम के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला कर रहे हैं। शिवकुमार ने ट्वीट किया, ''जैसा मैंने पहले कहा है कि राहुल गांधी को तत्काल पूर्णकालिक अध्यक्ष की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। यह मेरे जैसे पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं की इच्छा है।'' सीडब्ल्यूसी की बैठक के दौरान पार्टी के कई नेता एवं कार्यकर्ता पार्टी के मुख्यालय के निकट एकत्र हुए और राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी की तथा उन्हें पार्टी की कमान एक बार फिर से सौंपने की मांग की।
 

Related Posts