YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

 हाई कोर्ट  के फैसले पर कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल तालिबान की भी कर चुके हैं तारीफ

 हाई कोर्ट  के फैसले पर कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल तालिबान की भी कर चुके हैं तारीफ

नई दिल्ली। हिजाब विवाद पर आए कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले पर झारखंड के कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की अदालतों को भाजपा चला रही है। अंसारी ने रांची में कहा कि भाजपा देश में अदालत चला रही है और वह बेवजह समाज में धार्मिक विभाजन पैदा कर रही है।
कोर्ट के फैसले पर अंसारी झारखंड विधानसभा में सदन के बाहर बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, "मैं अदालत के फैसले पर टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं। हालांकि, ऐसा लगता है कि भाजपा अब अदालत भी चला रही है। यह एक बुरी मिसाल कायम कर रही है। जामताड़ा से दो बार के विधायक इरफान अंसारी झारखंड कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। वह पहले भी अपनी टिप्पणियों से विवादों में आ चुके हैं। पिछले साल अंसारी ने तालिबान की प्रशंसा की थी। उन्होंने कहा था कि तालिबान ने अमेरिका को अफगानिस्तान छोड़ने के लिए मजबूर करके अच्छा काम किया है। कर्नाटक हाई कोर्ट ने कक्षा में हिजाब पहनने की इजाजत देने की मांग करने वाली याचिकाएं मंगलवार को खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि हमारी राय है कि मुस्लिम महिलाओं का हिजाब पहनना इस्लाम धर्म में आवश्यक धार्मिक प्रथा का हिस्सा नहीं है। पीठ ने यह भी कहा कि सरकार के पास पांच फरवरी 2022 के सरकारी आदेश को जारी करने का अधिकार है और इसे अवैध ठहराने का कोई मामला नहीं बनता है। इस आदेश में राज्य सरकार ने उन वस्त्रों को पहनने पर रोक लगा दी थी जिससे स्कूल और कॉलेज में समानता, अखंडता और सार्वजनिक व्यवस्था बाधित होती है।
 

Related Posts