YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

हिमाचल में दो दिन बारिश के आसार, लाहौल में कार पर हिमस्खलन -केलांग-उदयपुर-पांगी मार्ग पर जगह-जगह हो रहा है भूस्खलन 

हिमाचल में दो दिन बारिश के आसार, लाहौल में कार पर हिमस्खलन -केलांग-उदयपुर-पांगी मार्ग पर जगह-जगह हो रहा है भूस्खलन 

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लगातार धूप खिलने से गर्मी का एहसास होने लगा है। हालांकि, दो दिन कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं। ऊना, मंडी, और शिमला में पारा काफी वढ़ा है। इस वजह से पहाड़ तपने लगे हैं। वहीं लाहौल स्पीति में पांच टूरिस्ट की जान बाल-बाल बच गई। जब इनकी गाड़ी पर मनाली-केलांग हाईवे हिमखंड गिरा। हिमखंड गिरने से दो से तीन पर्यटक वाहन चपेट में आए हैं। अटल टनल रोहतांग के नोर्थ पोर्टल से केलांग के बीच पढ़ने वाले तेलिंग नाला के पास दोपहर बाद हिमखंड गिरा। इस वाहन में चालक दीप कुमार सहित पर्यटक विशाल बाला साहेब गडवे, शिव शंकर अपुणे, प्रतीक्षा अपुणे, गौरी गडवे गांव कुरदुवाडी माधा, सोलापुर, महाराष्ट्र सवार थे। 
  केलांग-उदयपुर-पांगी मार्ग बीआरओ के लिए चुनौती बन गया है और भूस्खलन  के लिए अति संवेदनशील इस मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। उदयपुर क्षेत्र के त्रिलोकीनाथ के पास सुबह करीब नौ बजे जीरो प्वाइंट पर पांगी को जोड़ने वाला स्टेट हाईवे-26 बंद हो गया। हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। होली पर्व तक मौसम साफ रहेगा। अटल टनल रोहतांग के नोर्थ पोर्टल से केलांग के बीच पढ़ने वाले तेलिंग नाला के पास दोपहर बाद हिमखंड गिरा है। 19 और 20 मार्च को मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों के कुछ भागों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। वहीं, प्रदेश भर में गर्मी लगातार बढ़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के बारिश-बर्फबारी की संभावना से प्रदेश में तापमान गिरने के आसार हैं। 19 और 20 मार्च को मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर व लाहौल-स्पीति में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 20 मार्च तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मनाली स्थित हिम और हिमस्खलन अध्ययन प्रतिष्ठान (सासे) ने जलोड़ी दर्रा से लेकर लेह तक हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। खासकर अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल से लेकर दारचा तथा पांगी-किलाड़ मार्ग को अति संवेदनशील माना है। सासे ने हिमाचल प्रदेश के चार जिलों में यह खतरा जताया है। कुल्लू, किन्नौर, चंबा के पांगी-किलाड़ और लाहौल-स्पीति जिले के 24 प्वाइंट ऐसे हैं, जहां कभी भी हिमस्खलन हो सकता है। क्लाथ, नेहरूकुंड, कोठी रोहतांग, कोकसर, तांदी और रोहतांग टनल के दोनों छोर, जिंगजिंगबार, बारालाचा, सरचू, लाचूंगला पास व तंगलांगला भी इसमें शामिल हैं। ब्यास कुंड, खनाग, जलोड़ी दर्रा से सोझा, सोलंगनाला, सोलंग, धुंधी, छतडू, बातल, काजा, ताबो, समदो, कल्पा, कड़छम, सांगला, छितकुल तथा मणिमेहश में भी हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।
 

Related Posts