YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 पंजाब के सीएम भगवंत मान के सारे सूट सिलता है द सूट मास्टर -कई सालों से मान कुर्ता-पजामा, ब्लेजर और हाफ जैकेट सिलवाते रहे हैं   

 पंजाब के सीएम भगवंत मान के सारे सूट सिलता है द सूट मास्टर -कई सालों से मान कुर्ता-पजामा, ब्लेजर और हाफ जैकेट सिलवाते रहे हैं   

चंडीगढ़। भगवंत मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। शपथ ग्रहण समारोह में मान ने सफेद रंग का कुर्ता-पजामा और लाइट ब्लू रंग का कोट पहना था। भगवंत का यह सूट द सूट मास्टर ने तैयार किया था। पंजाब के नए मुख्यमंत्री के इस सूट का मास्टर चंडीगढ़ का है। पंजाब के मुख्यमंत्री मान की निजी जिंदगी के कुछ चीजें खास हैं, जिसमें से एक है उनके द्वारा पहने जाने वाला कुर्ता-पजामा, ब्लेजर और नेरो जैकेट। सेक्टर 17 के शोरूम के टेलर के पास से पिछले कई सालों से मान अपना कुर्ता-पजामा, ब्लेजर और हाफ जैकेट सिलवाते रहे हैं। द सूट मास्टर के मालिक ने बताया कि उन्हें तो विश्वास नहीं हो रहा कि जो हमारे पास आकर बड़े ही सादे तरीके से बैठते थे वो पंजाब के सीएम हैं।
  उन्होंने बताया कि मान साहब बहुत सादे तरीके से हमसे बातचीत करते हैं और कहते हैं कि आपकी जो पसंद हो वो कपड़ा आप दिखाओ और वह सील कर दो।  इसके साथ-साथ भगवंत मान ने कभी कोई हाई-फाई वाली बात नहीं की। उन्होंने कभी ऐसा लगने ही नहीं दिया कि वह कोई वीआईपी हैं। ना ही वीआईपी कल्चर उनके अंदर देखने को मिला। हमें खुशी है कि ऐसा आम आदमी हमें मुख्यमंत्री के रूप में मिला है। अभी काफी सारे कुर्ते-पजामे, नेरो जैकेट और ब्लेजर उनके सिलकर गए हैं। द सूट मास्टर के मालिक ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह, बैठकों और उनके आने जाने के लिए कई कपड़े यहीं से सील कर गए हैं। आम आदमी पार्टी को विधानसभा चुनाव में मिले प्रचंड बहुमत के बाद सीएम की कुर्सी संभालने वाले भगवंत मान ने बुधवार को शपथ ली। इस दौरान उन्होंने स्टेज से छोटी स्पीच भी दी। उनकी इस स्पीच के एक-एक शब्द के गहरे मायने थे। इसमें लोगों की उम्मीदें पूरी करने की चिंता के साथ-साथ आप वर्करों के लिए नसीहत भी शामिल रही।
 

Related Posts