YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को जी 23 से अलग करने का फॉर्मूला तैयार -उनके पुत्र दीपेंद्र हुड्डा को बनाया जा सकता है कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष

पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को जी 23 से अलग करने का फॉर्मूला तैयार -उनके पुत्र दीपेंद्र हुड्डा को बनाया जा सकता है कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष

चंडीगढ़। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जी 23 से अलग करने का फॉर्मूला तैयार कर लिया है। कांग्रेस भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा को हरियाणा कांग्रेस का अध्यक्ष बना सकती है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा पिछले काफी दिनों से कुमारी सैलजा को हटाने की मांग कर रहे थे। अभी वर्तमान में कुमारी सैलजा हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस भूपेंद्र हुड्डा को जी-23 से अलग करने के लिए फॉर्मूले के तौर पर उनके पुत्र दीपेंद्र सिंह हुड्डा को हरियाणा कांग्रेस की कमान सौंप सकती है।
  हरियाणा की वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच संगठन पर कब्जे को लेकर काफी दिनों से खींचतान चल रही है। मीडिया के सामने कुमारी सैलजा और भूपेंद्र हुड्डा किसी भी तरह के मतभेद से किनारा करते रहे हैं। लेकिन मौका मिलते ही एक दूसरे का पर कतरने का मौका नहीं छोड़ते। कांग्रेस की कोशिश है कि अगले​ विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा में पार्टी के अंदर की गुटबाजी खत्म की जाए। दीपेंद्र सिंह हुड्डा को हरियाणा कांग्रेस प्रदेश कमेटी का अध्यक्ष बनाकर कांग्रेस उनके पिता भूपेंद्र सिं​ह हुड्डा की नाराजगी भी दूर करना चाहती है, जो इस समय पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन की मांग कर रहे जी-23 नेताओं के साथ खड़े हैं। हरियाणा में कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। संगठनात्मक चुनाव के मद्देनज़र ताराचंद भगौरा (राजस्थान के पूर्व सांसद) को हरियाणा के चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। 31 मार्च तक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। गौरतलब है कि इस बार कांग्रेस की तरफ से ऑनलाइन सदस्यता अभियान चलाई जा रही है। हरियाणा कांग्रेस में गुटबाज़ी की वजह से पिछले आठ सालों से संगठनात्मक चुनाव नहीं हुए हैं।
 

Related Posts