YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 रैपिड रेल में मिलेंगी हवाई जहाज जैसी सुनिधाएं 55 मिनट में तय होगी दिल्ली से मेरठ की दूरी

 रैपिड रेल में मिलेंगी हवाई जहाज जैसी सुनिधाएं 55 मिनट में तय होगी दिल्ली से मेरठ की दूरी

नई दिल्ली । आने वाले समय में दिल्ली से मेरठ आवाजाही करने वालों का सफर और आसान होने वाला है। रैपिड मेट्रो का परिचालन शुरू होने के बाद दिल्ली से मेरठ तक की दूरी 55 मिनट में तय की जा सकेंगी। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर चलने वाली रैपिड रेल में हवाई जहाज जैसी सुविधाएं मिलेंगी। बुधवार को दुहाई डिपो पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के प्रबंध निदेशक ने इसकी जानकारी दी है। एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक विनय कुमार सिंह ने बताया कि मेक इन इंडिया के तहत गुजरात के सावली में ट्रेन का निर्माण चल रहा है। कुल 210 कोच (40 ट्रेन सेट) की डिलीवरी होनी है। इसमें यात्रियों की सुविधा को लेकर विशेष ध्यान रखा गया है। कोच में आरामदायक सीट होंगी। यात्री खड़े होकर भी सफर कर सकेंगे। इसके लिए कोच में बड़ी गैलेरी बनाई है। साथ ही डायनेमिक रूट मैप तैयार किया गया है। तापमान नियंत्रण प्रणाली और अन्य सुविधाएं भी हैं। सभी कोच वातानुकूलित हैं। प्रकाश व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। ट्रेन में एक कोच महिला यात्रियों के लिए आरक्षित होगा। रैपिड रेल में रोजाना प्रतिदिन लगभग आठ लाख यात्रियों के सफर करने की संभावना है। 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर काम तेजी से चल रहा है। इसमें दुहाई और मोदीपुरम में दो डिपो बन रहे हैं। जंगपुरा में एक यार्ड सहित कुल 25 स्टेशन होंगे। हाल ही में कॉरिडोर पर 23वीं लॉन्चिंग गैंट्री लगाई गई। 14 हजार से अधिक कर्मचारी और 1100 इंजीनियर दिन-रात निर्माण कार्य में लगे हैं। 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर काम तेजी से चल रहा है। इसमें दुहाई और मोदीपुरम में दो डिपो बन रहे हैं। जंगपुरा में एक यार्ड सहित कुल 25 स्टेशन होंगे। हाल ही में कॉरिडोर पर 23वीं लॉन्चिंग गैंट्री लगाई गई। 14 हजार से अधिक कर्मचारी और 1100 इंजीनियर दिन-रात निर्माण कार्य में लगे हैं।
 

Related Posts