YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 यूपी चुनाव को लेकर शिवपाल यादव का बीजेपी पर आरोप

 यूपी चुनाव को लेकर शिवपाल यादव का बीजेपी पर आरोप

नई दिल्ली। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी पीएसपी के नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार 18 मार्च को आरोप लगाया किया कि समाजवादी पार्टी (सपा) नीत गठबंधन भाजपा की बेईमानी और चालाकी” के कारण हालिया विधानसभा चुनाव हार गया। यादव ने कहा, “ प्रदेश की जनता हमारे साथ है। हमें डर किस बात का है। हम चुनौतियों-मुसीबतों का डटकर मुकाबला करेंगे और जनता को न्याय दिलाने का काम करते रहेंगे। जसवंत नगर सीट से विधायक ने मीडिया से बात करते हुए कहा,'चुनाव में हमारी (सपा नीत गठबंधन की) सीटें और वोट प्रतिशत बढ़ा है। उन्होंने आरोप लगाया, “प्रदेश की जनता ने सपा को नहीं हराया। हमें तो भाजपा की चालाकियों और बेईमानी ने हराया है।' प्रदेश के पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा की इस साजिश में केंद्र सरकार के कुछ मंत्री और सरकार के कई अधिकारी भी शामिल हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव ने कहा, “आगामी विधान परिषद चुनाव में अगर बेईमानी नहीं की गई तो हम विधान परिषद का चुनाव जीतेंगे।” शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश यादव के साथ विवाद के बाद 2017 में पिछले विधानसभा चुनाव से पहले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का गठन किया था। इस दौरान उनका अखिलेश यादव के साथ खूब झगड़ा हुआ और दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी भी की थी। लेकिन 2022 चुनावों से ठीक पहले सब कुछ सही हो गया। दोनों की लंबे समय बाद मुलाकात हुई और शिवपाल ने चुनाव में सपा के साथ गठबंधन कर लिया था। 
 

Related Posts