YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

भारत के रुख से अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के अभियान को लगा धक्का 

भारत के रुख से अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के अभियान को लगा धक्का 

वाशिंगटन । यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के खिलाफ दुनिया भर को एकजुट करने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के अभियान को न केवल चीन जैसे प्रतिद्वंद्वी देशों, बल्कि भारत से भी चुनौती मिल रही है। भारत के सरकारी अधिकारी ने कहा कि भारत रूसी तेल के आयात को बढ़ाकर ऊर्जा आपूर्ति पर छूट को बढ़ावा देगा, क्योंकि हमारी अर्थव्यवस्था कोरोना महामारी से उबरने के लिए संघर्ष कर रही है। अधिकारी ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर कहा कि नवीनतम खरीद 30 लाख बैरल की है। हालांकि भारत रूस से ऊर्जा का आयात करने वाला अकेला देश नहीं है। जर्मनी जैसे अमेरिका के कई यूरोपीय सहयोगी देश भी ऐसा कर रहे हैं।
इन देशों के फैसले से प्रतिबंध लगाकर रूसी अर्थव्यवस्था को अलग-थलग करने के बाइडन के प्रयासों को धक्का लगा है। भारत का रूस से तेल खरीद बढ़ाना अमेरिका और भारत के बीच संबंधों को और अधिक तनावपूर्ण बना सकता है, जिसका संकेत भारत द्वारा हाल ही में उन्नत रूसी वायु रक्षा प्रणालियों की खरीद के दौरान मिल चुका है। व्हाइट हाउस अभी भी इस पर विचार कर रहा है कि क्या उस खरीद के लिए भारत पर प्रतिबंध लगाए जाएं। इसके बाद यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है।
 

Related Posts