YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 हिमाचल में में गर्मी में इजाफा, दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार भी -ऊना में पारे में बेहताशा वृद्धि और यह 35 डिग्री से ज्यादा चला गया है

 हिमाचल में में गर्मी में इजाफा, दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार भी -ऊना में पारे में बेहताशा वृद्धि और यह 35 डिग्री से ज्यादा चला गया है

शिमला। हिमाचल प्रदेश में गर्मी में इजाफा हुआ है। पारा लगातार बढ़ा है। ऊना में पारे में बेहताशा वृद्धि हुई है और यह 35 डिग्री से ज्यादा चला गया है। हालांकि, सूबे में बुधवार से बारिश के आसार हैं। हिमाचल में दस शहरों का पारा 30 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ है। वहीं, मौसम विभाग ने प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में दो दिन बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। सूबे में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलेगा। मैदानी जिलों में मौसम साफ रहने से गर्मी बढ़ेगी। 25 और 26 मार्च को पूरे प्रदेश में धूप खिली रहने के आसार हैं। 
  जानकारी के अनुसार, ऊना में इस सीजन का सबसे अधिक पारा दर्ज हुआ। ऊना में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री तक पहुंच गया है। प्रदेश के 10 क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 33.5, हमीरपुर में 32.8, सुंदरनगर में 32.7, कांगड़ा में 31.8, धर्मशाला-भुंतर में 31, चंबा में 30.7, सोलन में 30.6, शिमला में 23.5, कल्पा में 21.6 और केलांग में 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, दिन का पारा चढ़ने के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। रात को नाहन में इस सीजन का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा ऊना में न्यूनतम तापमान 14.7, शिमला में 14.2, कांगड़ा में 14, हमीरपुर में 13.8, बिलासपुर-पांवटा साहिब में 13.5, मंडी में 12.1, सोलन में 11.2, मनाली में 6.8, कल्पा में 5.1 और केलांग में माइनस 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिल्ली सहित तमाम मैदानी राज्यों में गर्मी बढ़ने से अब सैलानी मनाली, शिमला सहित तमाम टूरिस्ट स्थलों की ओर से रुख कर रहे हैं। मनाली और लाहौल घाटी टूरिस्ट से गुलजार हो रही है। लाहौल के सिस्सु में टूरिस्ट का जमावड़ा लगा हुआ है। घाटी की वादियां अब भी बर्फ से लकदक हैं। अटल टनल के दीदार के लिए भी बड़ी संख्या में टूरिस्ट जा रहे हैं।
 

Related Posts