YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

पंजाब में दिल्ली का शिक्षा मॉडल लागू करेंगे, शिक्षा पर खर्च की जाएगी अधिक धनराशि : हेयर

पंजाब में दिल्ली का शिक्षा मॉडल लागू करेंगे, शिक्षा पर खर्च की जाएगी अधिक धनराशि : हेयर

चंडीगढ़ ।  पंजाब के नए स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, खेल और युवा सेवाएं मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेअर ने  अपना पद संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब को शिक्षा क्षेत्र में बुलन्दियों पर ले जाना सबसे बड़ी चुनौती है और इसको पूरा करने में वह जी-जान लगा देंगे। मीत हेअर के पद संभालने के मौके पर परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर, कुलवंत सिंह पंडोरी, बुधराम, अमन अरोड़ा, अमृतपाल सिंह सुखानन्द, लाभ सिंह उग्गोके, गुरदित्त सिंह सेखों, करमबीर सिंह, जसवीर सिंह राजा गिल, मुहम्मद जमील उर रहमान, गुरप्रीत सिंह बनांवाली, मनविंदर सिंह ग्यासपुरा, हरदीप सिंह मुँड़िया और जगदीप कम्बोज़ गोल्डी विशेष के तौर पर उपस्थित हुए और बधाई दी।
इस मौके पर उन्होंने कहा शिक्षा हमारी सरकार का प्राथमिक विषय होगा। आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली में शिक्षा और सेहत के क्षेत्र में किए क्रांतिकारी सुधारों को आधार बना कर पंजाब में चुनाव लड़ा गया। हमने जनता से दिल्ली वाला शिक्षा माडल पंजाब में भी लागू करने का वायदा किया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए शिक्षा बजट में विस्तार कर बेहतर शिक्षा ढांचा खड़ा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि खेल में पंजाब की छिन चुकी शान को फिर बहाल करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा एक समय था जब एशियाई/राष्ट्रमंडल खेलों में भारत द्वारा जीते जाते गए पदकों में से आधे से अधिक पंजाब के खिलाडिय़ों के हिस्से आते थे, परन्तु धीरे-धीरे पंजाब का योगदान घट गया। उन्होंने कहा कि पंजाब को फिर खेल के क्षेत्र में शिखर पर ले जाने के लिए नई खेल नीति बनाई जाएगी। पंजाब की नौजवानी में अथाह सामर्थ्य है। ज़रूरत केवल खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने और सही मार्गदर्शन करने की है।
 

Related Posts