YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

हिमाचल में दो दिन के लिए बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट बेअसर  -शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ है और धूप खिली हुई है

हिमाचल में दो दिन के लिए बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट बेअसर  -शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ है और धूप खिली हुई है


शिमला। हिमाचल प्रदेश में दो दिन के लिए बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट बेअसर साबित हुआ है। बुधवार के बाद अब गुरुवार को भी धूप खिली है। तेज धूप खिलने से गर्मी का एहसास हो गया है। बुधवार के बाद गुरुवार को भी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ है और धूप खिली है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने गुरुवार को भी प्रदेश के मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर व लाहौल-स्पीति के कुछ भागों में बारिश और बर्फबारी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। लाहौल स्पीति में सैलानियों का जमावड़ा लगा हुआ है। दारचा तक टूरिस्ट को जाने की अनुमति है। हालांकि, शाम पांच बजे से पहले टूरिस्ट को वापस लौटना होगा।
  हिमाचल में अगले पांच दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है। 28 मार्च तक मौसम साफ रहेगा। गुरुवार को बारिश और बर्फबारी की संभावना है, लेकिन धूप खिली हुई है। घाटी में लगातार धूप खिलने से बर्फ तेजी से पिघल रही है। मैदानी इलाकों में काफी गर्मी बढ़ी है। अहम बात है कि तेज धूप की वजह से अब केलांग में न्यूनतम पारा माइनस से प्लस में आने लगा है। गुरुवार को यहां पर न्यूनतम पारा 0 डिग्री दर्ज हुआ है। 
 

Related Posts