YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

जनकवि सरोज सम्मान से अभिनंदित होंगी मालिनी गौतम

जनकवि सरोज सम्मान से अभिनंदित होंगी मालिनी गौतम

 हर वर्ष दिए जाने वाले जनकवि मुकुट बिहारी सरोज स्मृति सम्मान से इस वर्ष कवियित्री डॉ मालिनी गौतम को अभिनंदित किया जाएगा।  झाबुआ में जन्मी डॉ मालिनी गुजरात के उच्च शिक्षा विभाग में एसोशिएट प्रोफ़ेसर हैं। वे छन्द और मुक्त छन्द दोनों विधाओं में लिखती हैं। अभी तक उनके कविता, ग़ज़ल, नवगीत विधाओं के चार कविता संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं।  इनके अलावा गुजराती दलित कविता तथा समकालीन गुजराती कथाकारों की कहानियों के अनुवाद की दो पुस्तकें प्रकाशनाधीन हैं। 
यह 15 वां जनकवि मुकुट बिहारी सरोज स्मृति सम्मान है। प्रति वर्ष इसे 26 जुलाई को आयोजित एक भव्य समारोह में दिया जाता है।  इस वर्ष भी 26 जुलाई को ग्वालियर में यह सम्मान समारोह होगा।  इसकी अध्यक्षता हिंदी की महत्वपूर्ण कवि, लेखिका और सम्पादक डॉ चन्द्रकला पांडेय, पूर्व सांसद करेंगी। 
न्यास के अनुसार इस वर्ष का आयोजन स्त्री रचनाकारों पर केंद्रित रहेगा।  देश की महत्वपूर्ण कवियित्रियाँ भी अपनी काव्य रचनाएं प्रस्तुत करेंगी। 
अभी तक इससे सीताकिशोर खरे (सेंवढ़ा), निर्मला पुतुल (दुमका झारखण्ड), निदा फ़ाज़ली (मुम्बई), कृष्ण बक्षी (गंज बासौदा), अदम गौंडवी (गोंडा), उदय प्रताप सिंह (दिल्ली-मैनपुरी), नरेश सक्सेना (लख़नऊ), राजेश जोशी (भोपाल), डॉ. सविता सिंह (दिल्ली), राम अधीर (भोपाल), प्रकाश दीक्षित (ग्वालियर), कात्यायनी (लख़नऊ), महेश कटारे 'सुगम' (बीना), शुभा तथा मनमोहन (रोहतक) को अभिनंदित किया जा चुका है। 

Related Posts