YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

रणवीर सिंह संग मलहारी सांग पर अनुराग ठाकुर ने किया डांस  -वीडियो को खुद अनुराग ठाकुर ने भी सोशल मीडिया पर किया है पोस्ट

रणवीर सिंह संग मलहारी सांग पर अनुराग ठाकुर ने किया डांस  -वीडियो को खुद अनुराग ठाकुर ने भी सोशल मीडिया पर किया है पोस्ट

नई दिल्ली। दुबई दौरे के तीसरे दिन केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और बॉलीवुड फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह ने खूब मस्ती की। अनुराग ठाकुर के ऑफिसियल ट्वीटर हैंडल से रणवीर सिंह के साथ उनकी कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की। रणवीर सिंह ने अपनी फिल्म बाजीराव मस्तानी के गाने मलहारी पर अनुराग ठाकुर से कुछ स्टेप भी करवाए। सोशल मीडिया पर अनुराग ठाकुर और रणवीर सिंह का वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को खुद अनुराग ठाकुर ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
  केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लिखा कि बॉलिवुड सारी बाधाओं से परे है। लोग अनुराग ठाकुर के डांस की काफी तारीफ भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स अनुराग ठाकुर को एक्टर भी कह रहे हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत हमेशा से दुनियाभर के फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करता रहा है। मेरा लक्ष्य भारत को दुनिया का कंटेट उपमहाद्वीप बनाना है और सरकार के प्रयासों से हम इसमें सफल भी होंगे। वहीं, वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अबूधाबी में भारतीय स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को लेकर आयोजित एक सत्र में कहा कि भारत दुनियाभर में स्टार्ट-अप इकोसिस्टम का सबसे बड़ा केंद्र बनने का लक्ष्य रख रहा है। अनुराग ठाकुर ने सोमवार को दुबई एक्सपो 2020 में फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह के साथ ‘द ग्लोबल रीच ऑफ इंडियन मीडिया एंड इंटरटेनमेंट’ विषय पर चर्चा की। ठाकुर ने कहा कि दुबई में भारत के लोग ही उसके असल राजदूत हैं। इस दौरान इंडियन पवेलियन में 17 लाख लोग मौजूद हैं। देश आज आजादी की 75वीं सालगिरह मना रहा है। यह जश्न न सिर्फ भारत में हो रहा है बल्कि दुनियाभर में हमारे लोग इस जश्न को मना रहे हैं।
  फिल्मों के योगदान पर ठाकुर ने कहा कि हमेशा से दुनियाभर के लोग फिल्मों के लिए यहां आए। हम भविष्य में देश को कंटेंट का उपमहाद्वीप बनाना चाहते हैं। इससे देश के युवाओं को नौकरियां मिलेंगी और पूरी दुनिया के लिए कंटेंट भारत में तैयार होगा। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने रणवीर सिंह के शानदार अभिनय की भी तारीफ की। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यूएई के पास निवेश के लिए बहुत बड़ी रकम है और विशाल बाजार वाला भारत उसके लिए निवेश का आकर्षक गंतव्य है। दोनों देशों के पास विलक्षण प्रतिभाएं और विशेषज्ञताएं हैं। वे स्थायित्व, अंतरिक्ष तकनीक, संपर्क, उभरती तकनीकों और डाटा विश्लेषण व आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम कर सकते हैं।
 

Related Posts