YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

 मम्मी जी के घर से मनमोहन जी के घर तक पदयात्रा करें तब समझ आएगा कि महंगाई क्यों बढ़ी : मुख्तार अब्बास नकवी

 मम्मी जी के घर से मनमोहन जी के घर तक पदयात्रा करें तब समझ आएगा कि महंगाई क्यों बढ़ी : मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बढ़ती महंगाई के लिए सप्लाई चेन और युद्ध को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि आज महंगाई सप्लाई चेन और युद्ध की वजह से बढ़ी है। यूके  में तो 20 प्रतिशत से ज्यादा महंगाई बढ़ी है। इसके साथ ही नकवी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों को इतनी मेहनत करने की जरूरत नहीं है। वह अपनी मम्मी जी के घर से मनमोहन जी के घर तक पदयात्रा करें तब उनको समझ आएगा कि महंगाई क्यों बढ़ी थी। दरअसल,  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य सांसदों ने पार्टी के 'महंगाई मुक्त भारत' अभियान के तहत पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ गुरुवार को संसद के निकट धरना दिया। इस मौके पर राहुल ने कहा कि सरकार को पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों को नियंत्रित करना चाहिए और किसी भी तरह की वृद्धि नहीं करनी चाहिए, क्योंकि महंगाई की सबसे ज्यादा मार गरीबों व मध्य वर्ग के लोगों पर पड़ रही है।  कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि जब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते हैं तब हर चीज के दाम बढ़ते हैं। जब दुनिया में कच्चे तेल के दाम सबसे कम थे तब भी यह सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा रही थी। उन्होंने कहा कि 101 रुपये का तेल भराने में 52 रुपये सरकार के पास एक्साइज टैक्स के रूप में जा रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के सीनियर नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार जैसे आम लोगों की जेबों में डाका डाल रही है, उसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 10 दिनों में 9 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने से मोदी जी ने एक इतिहास बना दिया। 137 दिनों बाद धड़ल्ले से दाम बढ़ रहे हैं। हमारी मांग है कि यह दाम सरकार वापस ले।
 

Related Posts