YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

 देश के कई हिस्सों में इस समय झेलना पड़ रहा है गर्मी का प्रकोप -हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मप्र समेत कई राज्य गर्म हवाओं की चपेट में   -लू की चपेट में हरियाणा, इस सप्ताह में राहत मिले के आसार नहीं

 देश के कई हिस्सों में इस समय झेलना पड़ रहा है गर्मी का प्रकोप -हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मप्र समेत कई राज्य गर्म हवाओं की चपेट में   -लू की चपेट में हरियाणा, इस सप्ताह में राहत मिले के आसार नहीं

चंडीगढ़। देश के कई हिस्सों में इस समय गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से लगातार गर्म हवाओं का दौर जारी है। इस कारण हरियाणा में सभी जगहों पर तापमान आसमान छू रहा है। आईएमडी के अनुसार आने वाले दिनों में हरियाणा में लू चलेगी। इस कारण सभी जगह तापमान में वृद्धि होगी और लोगों को इससे खासी परेशानी हो सकती है।  प्रति चक्रवातीय सर्कुलेशन के कारण भारत के अधिकांश हिस्सों में तापमान में बढ़ोत्तरी हो चुकी है। ​हरियाणा, दिल्ली एनसीआर, राजस्थान, मध्यप्रदेश समेत कई राज्य गर्म हवाओं की चपेट में हैं। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार आने वाली छह अप्रैल तक हरियाणा में शुष्कता बनी रहेगी। इसक कारण औसम अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आस पास रहेगा। इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी 21 से 22 डिग्री के बीच रहेगा। यानी की आने वाले सप्ताह में दिन और रात दोनों ही गर्म रहेंगे।
  प्रदेश के पश्चिमी दक्षिणी व दक्षिणी पूर्वी जिलों रेवाड़ी, पलवल, महेंद्रगढ़, सोहना, तावडू, रोहतक, गुड़गांव, फरीदाबाद, सिरसा, झज्जर, चरखीदादरी, भिवानी, जींद, फतेहाबाद और हिसार में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार राज्य में अधिकतर स्थानों पर आने वाले दिनों में सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा तापमान रह सकता है। तो प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 38 से 42.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। नारनौल और महेंद्रगढ़ में सबसे ज्यादा क्रमश: 41.6 और 40.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश में इन दिनों 20 से 30 किमी प्रति घंटे के हिसाब से गर्म हवाएं चल रही हैं। इस कारण मौसम विभाग येलो अलर्ट भी जारी कर चुका है।
 

Related Posts