YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 आप नेता कर रहे संपर्क, दे रहे हैं लालच -हिमाचल में कांग्रेस विधायक अनिरूद्ध सिंह का बयान

 आप नेता कर रहे संपर्क, दे रहे हैं लालच -हिमाचल में कांग्रेस विधायक अनिरूद्ध सिंह का बयान

शिमला। हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी जबरदस्त एंट्री की तैयारी कर रही है। कांग्रेस और भाजपा से जुड़े कई लोग आप का दामन थाम रहे हैं। इस बीच कांग्रेस विधायक अनिरूद्ध सिंह ने आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। शिमला के कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक चुनकर आए अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि आप के नेता उनसे संपर्क कर रहे हैं और पार्टी में शामिल होने के लिए लालच दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीधे बड़े पद का लालच दिया रहा है। उन्होंने कहा कि हमे दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने राजनीतिक शिक्षा दी है कि किसी के लालच में नहीं आना चाहिए। इसलिए मैं किसी पार्टी में शामिल होने बजाए राजनीति छोड़ना बेहतर समझूंगा।
  पार्टी छोड़ने वाले लोगों पर निशाना साधते हुए अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि मौकापस्त लोग पार्टी छोड़ रहे हैं, अगर वे किसी लायक होते तो कांग्रेस या भाजपा उन्हें टिकट दे देती। चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले और अति महत्वकांक्षी लोग ही ‘आप’ में शामिल हो रहे हैं और शिमला में कुछ लोग जो ‘आप’ में शामिल हुए हैं अब उनमें आपस में ही लड़ाई शुरू हो गई है। ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के युवा विधायक ने कहा कि आम आदमी पार्टी का कोई विचार नहीं है और वे केवल प्रलोभन की राजनीति कर रहे हैं।
  उन्होंने कहा कि वे अन्ना हजारे आंदोलन से निकले हैं और उस आंदोलन में पिछली कतार में थे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल उस दौरान कहते थे कि कभी राजनीति में नहीं आऊंगा, इसके लिए उन्होंने अपने बच्चों तक की कमसें खाईं थी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अपने लोगों और जनता को प्रलोभन देकर राजनीति में आए हैं। उन्होंने कहा कि ‘आप’ का हिमाचल में कोई प्रभाव नहीं है। अनिरूद्ध सिंह शिमला के कुसुमपट्टी से कांग्रेस विधायक हैं। उनका जन्म 27 जनवरी 1977 को हुआ है। वह युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष, स्टेट जनरल सेक्रेटरी, शिमला जिला परिषद के सदस्य और दो बार के कांग्रेस विधायक हैं। पहली बार 2012 में उन्होंने चुनाव लड़ा और जीता था। 2017 में भी वह चुनाव जीते हैं।
 

Related Posts