YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

दुनिया की खाद्य सुरक्षा के लिए चुनौती बना एक कीड़ा

दुनिया की खाद्य सुरक्षा के लिए चुनौती बना एक कीड़ा

नई दिल्ली । दुनिया की खाद्य सुरक्षा के लिए ‘फॉल आर्मीवॉर्म’ कीड़ा चुनौती बनाता जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र की खाद्य एवं कृषि संगठन ने इस कीड़े को लेकर चेतावनी जारी की है। संगठन का कहना है कि यह कीड़ा भारत समेत अब तक 70 देशों में फैल चुका है। संयुक्त राष्ट्र की खाद्य एवं कृषि संगठन ने कहा है कि यह कीड़ा मक्का और चावल सहित 80 तरह के पौधों पर हमला करता है। एक बार जिस जगह यह पहुंच गया तो वहां की पूरी फसलों को खराब कर देता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, बहुत देर होने से पहले देशों को बचाव और रोकथाम की योजनाएं बनानी होंगी। मुख्य तौर पर अमेरिका में पाए जाने वाले आर्मी वर्म के बारे में कहा जाता है कि ये 2016 में नाइजीरिया पहुंचा। कुछ ही समय में ये अफ्रीका के 44 देशों में फैल गए और अपना पेट भरने के लिए फसलों को अपनी खुराक बनाई। संयुक्त राष्ट्र के फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक इस कीट पर लगाम लगाने के लिए करीब 1.2 करोड़ डॉलर खर्च हो चुके हैं। फॉल आर्मीवर्म चावल, ज्वार, बाजरा, गन्ना, सब्जी फसलों और कपास सहित 80 से अधिक फसलों पर फ़ीड कर सकता है, लेकिन यह मक्का पसंद करता है। ‘फॉल आर्मीवॉर्म’ कीड़ा 70 फीसदी ज्वार की फसल को अपना निशाना बनाया है और यह सब्जियों तक पहुंच चुका है। भारत में सालाना 20 मीट्रिक टन ज्वार पैदा होता है। इस कीड़े को रोकने के लिए उपाय न किए गए तो यह पूरे उपमहाद्वीप में फैल सकता है।
 

Related Posts