YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

 दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

नई दिल्ली । दिल्ली में दो दिन की राहत के बाद शनिवार से फिर तापमान में इजाफा होगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि पांच दिन में अधिकतम पारा पांच डिग्री तक बढ़ सकता है। लोगों को भीषण लू की स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। ज्यादातर हिस्सों में  सुबह हल्के बादल छाए रहे। गुरुवार की रात कई हिस्सों में धूल भरी हवाएं चली थीं। इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार दिन में भी हल्के बादलों की आवाजाही लगी रही। इससे दिन में तापमान में ज्यादा इजाफा नहीं हुआ। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस समय का सामान्य तापमान है। यहां पर आर्द्रता का स्तर 65 से 25 फीसदी तक रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते हुई मौसमी गतिविधि से दिल्ली के लोगों को भीषण लू से थोड़ी राहत मिली है। तापमान में शनिवार से फिर इजाफा होने लगेगा, पांच दिनों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है।
 

Related Posts