YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

जिले में अब तक 284 मि.मी. से ज्यादा औसत वर्षा दर्ज

जिले में अब तक 284 मि.मी. से ज्यादा औसत वर्षा दर्ज

सागर जिले में इस वर्ष अब तक 284 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में स्थापित वर्षामापी केन्द्रों में आंकी गई वर्षा रिकार्ड के अनुसार एक जून से आज तक सागर केन्द्र पर सर्वाधिक 424.2 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष आज दिनांक तक जिले में 147.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई थी।  
     अधीक्षक, भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में स्थापित विभिन्न वर्षामापी केन्द्रों में 1 जून से आज दिनांक तक सागर केन्द्र में 424.2 मि.मी., जैसीनगर में 357.2 मि.मी., राहतगढ में 390 मि.मी., बीना में 189.6 मि.मी., खुरई में 167.7 मि.मी., मालथौन में 181.5 मि.मी., बण्डा में 257 मि.मी, शाहगढ में 232 मि.मी, गढ़ाकोटा में 261.8 मि.मी, रहली में 258 मि.मी., देवरी में 399 मि.मी. तथा केसली में 289.22 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।      

Related Posts