YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

 असानी के आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ने पर रेड अलर्ट जारी; बोर्ड परीक्षाएं स्थगित - कई क्षेत्रों में भारी वर्षा, आंधी और तेज हवाओं को देखते हुए मछुआरों को समुद्र में न जाने की दी गई सलाह 

 असानी के आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ने पर रेड अलर्ट जारी; बोर्ड परीक्षाएं स्थगित - कई क्षेत्रों में भारी वर्षा, आंधी और तेज हवाओं को देखते हुए मछुआरों को समुद्र में न जाने की दी गई सलाह 

नई दिल्ली । भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चक्रवाती तूफान असानी के आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ने के साथ ही राज्य के तटीय क्षेत्रों के लिए तूफान, कई क्षेत्रों में भारी वर्षा, आंधी और तेज हवाओं और स्थानीय क्षेत्र में बाढ़ को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम ‎विभाग के मुताबिक आंध्र प्रदेश में के श्रीकाकुलम, विजयनगरम, विशाखापत्तनम, पूर्वी गोदावरी, कृष्णा, गुंटूर और पश्चिम गोदावरी जिलों में बुधवार सुबह 40-50 किमी प्रति घंटे से की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि चक्रवात पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंच सकता है। आंध्र प्रदेश में इसके चलते रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। तूफान का असर बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ में भी रहेगा। 11 से 13 मई तक यहां बारिश होगी, साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी। विशाखापत्तनम हवाई अड्डा निदेशक के. श्रीनिवास राव ने बताया कि चक्रवात असानी के मद्देनजर आज इंडिगो की सभी उड़ानें (22 आगमन और 22 प्रस्थान) रद्द रहेंगी। एयर एशिया ने बेंगलुरु से एक और दिल्ली से एक उड़ान रद्द की है, शाम की उड़ानों के बारे में निर्णय अभी नहीं लिया गया है। इधर, संयुक्त राज्य अमेरिका के संयुक्त तूफान चेतावनी केंद्र (जेटीडब्ल्यूसी) ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने भीषण चक्रवात असानी के आंध्र प्रदेश में गुड़ीवाड़ा के पास लैंडफाल करने की संभावना जताई है। लैंडफाल के बाद यह विशाखापट्टनम के पास से बंगाल की खाड़ी में वापस निकल जायेगा। इसके बाद यह कमजोर हो जाएगा।
बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, आंध्र प्रदेश ने बोर्ड परीक्षाओं को ‎फिलहाल स्थगित कर दिया है। 12 मई से शेष परीक्षा कार्यक्रम अपरिवर्तित रहेगा। परीक्षा केंद्र के स्थान और परीक्षा के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि 11 मई से 25 मई तक परीक्षा का आयोजन किया गया है। मौसम ‎विभाग के मुता‎बिक चक्रवाती तूफान 12 मई की सुबह तक कमजोर पड़ने की संभावना है। चक्रवात असानी के समुद्र में ही कमजोर हो जाने के बावजूद समुद्र पूरी तरह से अशांत हो गया है। आसमान काले बादलों से ढंका है। ओडिशा में भुवनेश्वर समेत तटीय जिलों में रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया है। पर्यटकों को समुद्र में जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मौसम विभाग ने पुरी, खुर्दा, कटक, जगत¨सहपुर, गंजाम जिले में भारी बारिश की संभावना जताई है। 12 मई को पुरी, जगत¨सहपुर, कटक, केन्द्रापड़ा, बालेश्वर, भद्रक जिले में बारिश के लिए पीली चेतावनी जारी की गई है। 12 मई तक मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
 

Related Posts