
मुंबई । अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा का इंतजार फैंस को लंबे समय से है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है। अब सोशल मीडिया पर एक बड़ा धमाका हुआ है। फिल्म शमशेरा से रणबीर कपूर का लुक वायरल हो गया है। किसी ने ट्विटर पर रणबीर का कैरेक्टर पोस्टर लीक कर दिया है। पोस्टर में रणबीर को पहले कभी ना देखे हुए अवतार में देखा जा सकता है। शमशेरा में रणबीर एक डकैत का रोल निभा रहे हैं। इसके बाद उनके पोस्टर में भी उनका लुक एकदम जबरदस्त है। पोस्टर में रणबीर को डकैत के अवतार में देखा जा सकता है। उनकी लंबी दाढ़ी, मूंछें और लहराते लंबे बाल हैं। साथ ही उन्होंने फटे हुए और मटमैले से कपड़े पहने हुए हैं। रणबीर अपने सामने एक बड़ी-सी कुल्हाड़ी लिए गुस्से में किसी देख को रहे हैं। उनका ऐसा रूप अपने पहले कभी नहीं देखा होगा।