YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

संसद में चला सफाई अभियान, लोकसभा स्पीकर और राजनाथ ने लगाई झाड़ू

संसद में चला सफाई अभियान, लोकसभा स्पीकर और राजनाथ ने लगाई झाड़ू

संसद परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की १५०वीं जयंती के मौके पर भाजपा सांसदों ने स्वच्छ भारत अभियान चलाया। इस सफाई अभियान में भाजपा के कई बड़े नेता शामिल हुए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, हेमा मालिनी, राजीव प्रताप रूडी, और अनुराग ठाकुर ने परिसर में झाड़ू लगाई। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने सभी जन प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि वे इस अभियान को देश के गांव-गांव तक पहुंचाएं। इस अवसर पर आयाजित कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर समेत कई मंत्री और हेमा मालिनी, हंसराज हंस, सुशील कुमार सिंह सहित सांसद शामिल हुए। संसद परिसर में रविवार को भी स्वच्छता अभियान जारी रहेगा। 
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद परिसर में साफ-सफाई के बाद महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता का संकल्प दिलवाया। इस दौरान अपने सम्बोधन में ओम बिरला ने कहा कि स्वच्छता देवत्व तुल्य होती है और इससे समाज स्वस्थ होता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज में स्वस्थ आत्मा का वास होता है और जब यह भावना हर व्यक्ति में पैदा होगी, उस दिन यह अभियान सही मायने में सार्थक साबित होगा। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस अभियान को संसद से सभी सदस्यों के जरिए गांव-गांव तक पहुंचाना है। महात्मा गांधी की १५० वीं जयंती के अवसर पर देश की १३० करोड़ जनता का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी सांसद इस नई शुरुआत को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सदन के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आह्वान किया था कि देश के सभी शहरों को स्वच्छ करना है। 
    भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि यह अत्यंत सराहनीय है कि संसद परिसर में महात्मा गांधी की १५० वीं जयंती पर 'स्वच्छ भारत अभियान' को पूरा करने के लिए सदन के अध्यक्ष ने पहल की। मैं अगले सप्ताह मथुरा वापस जाऊंगी और वहां इस अभियान को आगे बढ़ाऊंगी। राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि देशभर में जागरुकता का इससे बड़ा केंद्र बिंदु और क्या हो सकता है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस काम के लिए अध्यक्ष ने सभी सांसदों से स्वच्छता अभियान में जुड़ने का अनुरोध किया था। देश गंदगी मुक्त, बीमारी मुक्त हो और स्वच्छ और सुंदर भारत बने इस अनूठे प्रयास की हम प्रशंसा करते हैं।

Related Posts