YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट

दिव्यांका रो पड़ीं थीं विवेक को यूं देखकर

दिव्यांका रो पड़ीं थीं विवेक को यूं देखकर

छोटे पर्दे की खूबसूरत जोड़ी दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के किस्से अक्सर सुनने को मिल जाते हैं। इस जोड़ी की केमिस्ट्री फैन्स को खूब लुभाती है। इसकी वजह यह है कि दोनों ही एक दूसरे को हर समय में सपोर्ट करते दिखते हैं। खुशी हो या गम दोनों साथ खड़े नजर आते हैं। यहां आपको बतला दें कि इस जोड़ी को बहुत मुश्किल वक्त से भी गुजरना पड़ा है। हुआ यूं था कि मकाऊ विकेशन से लौटने के बाद विवेक अचानक बीमार पड़ गए और हालत इस कदर बिगड़ी की उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करना पड़ गया। डाक्टरों ने बतलाया कि विवेक को इंटेस्टाइनल इंफेक्शन और लिवर एबिस हुआ है। इस तरह से जोड़ी के लिए खासी मुसीबत आ गई। इंटरव्यू देते हुए इस पल को याद करते हुए दिव्यांका ने बताया कि किस तरह से उन्होंने इस मुश्किल घड़ी का सामना किया है। बीमारी के चलते पांच दिन तक विवेक का हॉस्पिटल में रहना वाकई हमारी फैमली के लिए नर्क जैसा था। बकौल दिव्यांका 'विवेक को बीमारी की हालत में हॉस्पिटल के वेड पर पड़ा देखकर मैं चिल्ला चिल्लाकर रो पड़ती थी।' दरअसल हालात से दिव्यांका बहुत डर गई थीं और उन्हें हर बात के लिए अकेले ही फैसला लेना पड़ रहा था, जिसके बाद वो खुद को संभाल नहीं पाती थीं और रो पड़ती थीं। इस के साथ ही दिव्यांका ने यह भी कहा कि इस मुसीबत की घड़ी में हमें यह भी मालूम चल गया कि कौन अपना है और कौन पराया। बहरहाल फैंस तो यही चाहते हैं कि यह खूबसूरत जोड़ी यूं ही सलामत रहे। आपको यहां खास बात बतला दें कि दिव्यांका और विवेक ने भोपाल में 8 जुलाई 2016 को शादी की थी। 
 

Related Posts