YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

गप्टिल के रन आउट होने पर धोनी याद आये

गप्टिल के रन आउट होने पर धोनी याद आये

क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भाग्य ने मेजबानों का जमकर साथ दिया। न्यूजीलैंड के साथ कई चीजें ऐसे हुई जो आज तक किसी मुकाबले में नहीं देखी गयीं। मैच टाइ हुआ, सुपर ओवर भी टाइ हुआ और ट्रोफी का फैसला दोनों टीमों के ज्यादा चौके-छक्कों से हुआ, जिसमें बाजी इंग्लैंड विजेता बना। सुपर ओवर की आखिरी गेंद पर गप्टिल के रन आउट होने ने भारतीय प्रशंसकों को सेमीफानल में धोनी के रन आउट की याद दिला दी। भारत- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में गप्टिल के जबर्दस्त थ्रो पर ही धोनी रन आउट हुए थे। जिससे बाद टीम इंडिया मुकाबला हार गयी थी। यह एक संयोग रहा कि रविवार रात फाइनल मुकाबले में गप्टिल भी उसी प्रकार सीधे थ्रो से आउट हुए। 
सुपर ओवर की आखिरी गेंद पर जब न्यूजीलैंड को जीत के लिए 2 रन चाहिए थे, तो वह दूसरे रन लेने के चक्कर में आउट हो गए। सुपर ओवर टाइ रहा और ज्यादा चौकों-छक्कों के आधार पर इंग्लैंड को विजयी घोषित किया गया। सोशल मीडिया पर धोनी और गप्टिल के रन आउट होने को जमकर शेयर किया जा रहा है। भारतीय प्रशंसक इस पर संदेश भेज रहे हैं। ट्विटर पर एक शख्स ने लिखा, 'सेमीफाइनल में गप्टिल की वजह से धोनी आउट हो गए थे और अब गप्टिल खुद फाइनल में वैसे ही आउट हुए। यही तो कर्मों का फल है।'

Related Posts