YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

राजनीति के शीर्ष पर यूपी भाजपा, अब ‘राजभवनों’ में भी बढ़ा दबदबा -6 राज्यों में भाजपा से जुडे़ नेता राज्यपाल पद पर तैनात

राजनीति के शीर्ष पर यूपी भाजपा, अब ‘राजभवनों’ में भी बढ़ा दबदबा -6 राज्यों में भाजपा से जुडे़ नेता राज्यपाल पद पर तैनात

राजनीति में एक प्रचलित कहावत है कि देश में पीएम की कुर्सी का रास्ता यूपी से होकर जाता है और यह कापी हद तक सही भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व करते है। देश में सर्वोच्च संवैधानिक राष्ट्रपति के पद पर रामनाथ कोविंद पहले से विराजमान है। अब तो प्रदेशों में राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद पर भी यूपी के दिग्गज राजनीतिज्ञों का दबदबा बढ़ गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र यूपी से छठे राज्यपाल होंगे। उन्हें हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। इससे पहले अलग-अलग राज्यों में पांच राज्यपाल पहले से तैनात किए जा चुके हैं। बिहार, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और राजस्थान में पहले से ही यूपी से ही राज्यपाल तैनात हैं। दिलचस्प यह भी है कि राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद भी कानपुर के हैं। लंबे समय तक रहे प्रदेश अध्यक्ष रहे यह भी संयोग है कि केसरी नाथ त्रिपाठी, कल्याण सिंह के बाद कलराज मिश्र भी ऐसे राज्यपाल होंगे, जो भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। भाजपा के मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित बताते हैं कि कलराज लंबे समय तक प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं और उन्हें संगठन का माहिर माना जाता है। केसरी नाथ त्रिपाठी को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनाया गया था। इसके बाद सत्यपाल मलिक जम्मू कश्मीर के, बेबी रानी मौर्य को उत्तराखंड, पूर्व सीएम कल्याण सिंह को राजस्थान का राज्यपाल बनाया गया। कलराज मिश्र के राज्यपाल बनने पर सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने बधाई दी है।
भाजपा के ब्राह्मण चेहरे कलराज मिश्र को यूपी में बड़े ब्राह्मण चेहरे के रूप में जाना जाता है। यही वजह है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटने के बावजूद उनका सम्मान बरकरार रहा। खुद प्रधानमं‌त्री नरेंद्र मोदी भी उन्हें व्यक्तिगत तवज्जो देते रहे। पिछली बार देवरिया से लोकसभा पहुंचने वाले कलराज ने भले ही इस बार लोकसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया था, पर टिकट देने में भी उन्हें तवज्जो मिलती रही। उन्हें कोर कमेटी में भी जगह दी गई थी। मूल रूप से गाजीपुर के रहने वाले कलराज आरएसएस के प्रचारक भी रह चुके हैं। भाजपा के महामंत्री और कलराज मिश्र के निजी सचिव रहे चुके विजय बहादुर पाठक कहते हैं कि उनकी कार्यकर्ताओं में लोकप्रियता इतनी है कि आज भी वह किसी भी जिले में चले जाएं तो तमाम कार्यकर्ताओं को नाम से बुला सकते हैं। 

Related Posts