YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

कहासुनी के चलते हुआ विवाद, एक की मौत

कहासुनी के चलते हुआ विवाद, एक की मौत

सोमवार को आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में एक सार्वजनिक नल पर महिलाओं के दो समूह के बीच झड़प हो गई। इस दौरान एक महिला की मौत हो भी हो गई। पुलिस ने बताया कि तातीपुडी पद्मा (38) पर नल से पानी लेने को लेकर कुछ महिलाओं ने कथित रुप से स्टील के बर्तनों से हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार कहासुनी तब शुरू हुई, जब नल पर कुछ महिलाओं ने लाइन को तोड़ दी। इस पर अपनी बारी का इंतजार कर रही पद्मा ने आपत्ति जताई। जिसे लेकर कहा-सुनी हुई और कुछ महिलाओं ने उस पर हमला कर दिया। इसें पद्मा को सिर में चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है, जिसकी पहचान सुंदरम्मा के रूप में हुई है। बता दें कि आंध्र प्रदेश के विभिन्न भाग मानसून में देरी की वजह से पेयजल की कमी का सामना कर रहे हैं। राज्य में मानसून की देरी की वजह से प्रमुख जलाशयों में जल स्तर गिर गया है।

Related Posts