YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट

वायरल हुआ दिशा पाटनी का बैकफ्लिप करते विडियो

वायरल हुआ दिशा पाटनी का बैकफ्लिप करते विडियो

सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहने वाली बॉलिवुड ऐक्ट्रेस दिशा पाटनी की सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके फोटो और विडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते ही वायरल हो जाते हैं। हाल ही में सलमान खान की फिल्म 'भारत' में ऐक्ट्रेस के स्टंट के लोग कायल हो गए। अपनी बिकनी फोटोज पोस्ट करने के लिए मशहूर दिशा अब अपने वर्कआउट के विडियोज सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक विडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह बैकफ्लिप करती दिखाई दे रही हैं। इस विडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'बैकफ्लिप की मेरी पहली कोशिश, अभी भी इसे और बेहतर करने की जरूरत है, लेकिन कम से कम डर चला गया। हर दिन बदलाव लाता है (और मैं भी जिद्दी हूं)'। उनके इस विडियो को देखकर फैंस आश्चर्यचकित हो गए। उनके इस विडियो को अब तक 20 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। इस विडियो पर ऐक्ट्रेस के फैंस कॉमेंट भी कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा मोहित सूरी की फिल्म 'मलंग' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। 

Related Posts