YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

अब 22 जुलाई की दोपहर को लॉन्च होगा चंद्रयान-2

अब 22 जुलाई की दोपहर  को लॉन्च होगा चंद्रयान-2

भारत के बहुप्रतीक्षित मिशन चंद्रयान-2 को अब 22 जुलाई को लॉन्च करने का फैसला किया गया है। लॉन्च टलने के बाद 21 और 22 जुलाई के बीच दोबारा कोशिश पर विचार किया जा रहा था और अंत में 22 जुलाई की तारीख तय की गई है। गौरतलब है कि  इसे पहले  15 जुलाई को लॉन्च किया जाना था लेकिन तकनीकी खराबी के कारण लॉन्च टाल दिया गया। इंडियन स्पेस रीसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) ने ट्वीट कर इस बारे में पुष्टि की। इसरो की ओर से आधिकारिक सूचना दी गई है कि 22 जुलाई को दोपहर 2:43 बजे चंद्रयान-2 को लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दे  कि पहले जीएसएलवी एमके-3  में क्रायॉजनिक स्टेज पर ऐन मौके पर लीक होने से इसे टालना पड़ा। हर लॉन्च में एक समय सीमा होती है जिसके अंदर वे नतीजे मिलने की संभावना होती है, जिनके लिए लॉन्च किया जा रहा है। 15 जुलाई को यह समय सबसे ज्यादा 10 मिनट का था लेकिन इसरो के पास बाकी महीने में हर दिन एक मिनट का समय है। वैज्ञानिकों के मुताबिक 31 जुलाई तक न लॉन्च कर पाने की स्थिति में चंद्रयान के लिए ज्यादा ईंधन की जरूरत होगी। इसके अलावा फिलहाल चंद्रयान का लक्ष्य एक साल तक चांद का चक्कर लगाने का है लेकिन सही समय पर लॉन्च न होने से यह वक्त 6 महीने तक भी घट सकता है। संभावित लॉन्च को देखते हुए 18 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक दोपहर 2 बजे से लेकर 3:30 बजे तक के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

Related Posts