YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

1.6 किमी. तक हरियाली वाला दिल्ली का पहला रानी झांसी फ्लाइओवर

 1.6 किमी. तक हरियाली वाला दिल्ली का पहला रानी झांसी फ्लाइओवर

 पुरानी दिल्ली की घनी आबादी के बीच नॉर्थ एमसीडी ने 22 हजार वर्ग मीटर एरिया में हरियाली लाकर दिखाई है। रानी झांसी फ्लाइओवर के नीचे करीब 1.6 किलोमीटर की दूरी तक यह सब है। रानी झांसी अब दिल्ली पहला ऐसा फ्लाइओवर है, जिसके नीचे दिल्ली का सबसे लंबा ग्रीन कवर एरिया बना है। बर्फखाना चौक के पास 7,000 वर्ग मीटर में पार्क भी बनाया जा रहा है। इसमें लोगों के घूमने के लिए वॉकिंग ट्रैक, चिल्ड्रेन प्ले जोन एरिया आदि होंगे। नॉर्थ एमसीडी सूत्रों के अनुसार, पुरानी दिल्ली में घनी आबादी है। अब जगह ही नहीं बची है कि हरियाली डिवेलप की जा सके। घनी आबादी और इस इलाके में ट्रैफिक जाम के चलते पलूशन की समस्या बहुत है। ऐसे में रानी झांसी रोड ग्रेड सेपरेटर फ्लाइओवर पुरानी दिल्ली की आबोहवा को साफ करने की नई उम्मीद है। फ्लाइओवर से ट्रैफिक संचालन शुरू होने के बाद तीस हजारी कोर्ट से लेकर फिल्मिस्तान तक और आसपास के एरिया में पलूशन लेवल कम हुआ है। इससे लोगों को काफी राहत भी है। अब, एमसीडी 1.6 किमी. लंबे इस फ्लाईओवर के नीचे 22,000 वर्ग मीटर एरिया में हरियाली डिवेलप की है। इसमें एक सेक्शन फिल्मिस्तान से डीसीएम चौक, दूसरा सेक्शन आजादपुर चौक से रेलवे लाइन तक है। इन सबके अलावा भी अलग-अलग सेक्शन को हरा-भरा बनाया है। बर्फखाना चौक के पास 7,000 वर्ग मीटर एरिया में हरियाली डिवेलप की जा रही है। यहां एक पार्क बनाया जा रहा है, जिसमें बेंच, वॉकिंग ट्रैक और चिल्ड्रेन प्ले जोन बनाए जाएंगे। एक जगह 5,000 वर्ग मीटर में ऐसा ही पार्क बनाया है। इसके अलावा रानी झांसी रोड फ्लाइओवर के 35 पिलर्स पर झाड़ीदार पौधे लगाए हैं। 
अफसरों के अनुसार इतनी ग्रीनरी डिवेलप करने के बाद निश्चित ही पुरानी दिल्ली की आबोहवा में सुधार होगा और लोगों को पल्यूशन से राहत मिलेगी। दिल्ली में किसी भी फ्लाईओवर की तुलना में रानी झांसी रोड फ्लाई ओवर पहला ऐसा फ्लाईओवर होगा, जिसके नीचे सबसे अधिक एरिया में ग्रीनरी डेवलप की गई हो। फ्लाईओवर की कुल लंबाई 1.6 किमी हैं और इतनी दूरी तक 22,000 वर्ग मीटर एरिया में ग्रीनरी डेवलप की गई है। अफसरों का कहना है कि बर्फखाना चौक के पास जिस 7,000 वर्ग मीटर एरिया में हरियाली डेवलप की जा रही है, उसमें से 2494 वर्ग मीटर एरिया में चिल्ड्रेन प्ले जोन होगा।

Related Posts