YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

मदनमहल थाने में मामला दर्ज

मदनमहल थाने में मामला दर्ज

मदनमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित राजकुमारी बाई बाल निकेतन आश्रम से दो नाबालिग संदिग्ध परिस्थिति में गायब हो गईं। पहले प्रबंधन अपने स्तर पर उनकी तलाश करता रहा, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। इसके बाद प्रबंधन ने दो नाबालिगों के गायब होने की रिपोर्ट मदनमहल थाने में दर्ज कराई है। अब पुलिस टीम नाबालिगों की पतासाजी कर रही है।
जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले दो नाबालिग लड़कियों की शादी का मामला प्रकाश में आया था। इसके बाद कोर्ट ने दोनों नाबालिगों को बालिग होने तक बाल निकेतन में रहने के निर्देश दिए थे। इसके बाद से दोनों नाबालिग मदनमहल थाना क्षेत्र स्थित राजकुमारी बाई बाल निकेतन आश्रम में रह रहीं थीं। गुरुवार को दोनों आश्रम से बिना बताए कहीं चली गईं। शाम तक जब वे वापस नहीं लौटीं तो आश्रम प्रबंधन को चिंता हुई। प्रबंधन ने अपने स्तर पर पतासाजी की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। इसके बाद प्रबंधन में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
होने वाली थीं बालिग.........
बताया जा रहा है कि दोनों नाबालिग कुछ ही दिनों बाद बालिग होने वालीं थीं। जिसके बाद उन्हें उनके घर भेजा जाना था। दोनों बालिग होतीं इसके पहले ही वे गायब हो गईं। आशंका जाहिर की जा रही है कि कोई बहला-फुसलाकर दोनों को अपने साथ ले गया है। फिलहाल पुलिस उनकी पतासाजी में जुटी हुई है।

Related Posts