YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

यूपी में हादसा, शादी से लौट रहे नौ लोगों की मौत

यूपी में हादसा, शादी से लौट रहे नौ लोगों की मौत

पिकअप वाहन में सवार होकर शादी से गांव लौट रहे नौ लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। 20 अन्य लोग घायल हो गए हैं। मरने वालों में बच्चों की संख्या अधिक है। सादिकपुर गांव के पास पिकअप वाहन में तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप दूर जाकर पलट गया। इससे मौके पर चीख पुकार मच गई। इस हादसे में कई अन्य लोग घायल हैं, उन्हें हापुड़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद कैंटर चालक फरार हो गया। धौलाना क्षेत्र के सालेपुर कोटला निवासी मेहरबान की बेटी गुलफशा की रविवार को शादी थी। मेरठ जिले के नंगला गांव से बारात आई थी। उन्होंने बुलंदशहर रोड हापुड़ स्थित वंश गार्डन में समारोह आयोजित किया था। शादी में शामिल होने उनके गांव से परिवार के कई लोग आए थे। खाना खाकर देर रात करीब 11 बजे पिकअप वाहन में सवार होकर लोग गांव लौट रहे थे। बुलंदशहर रोड पर एक तेज रफ्तार कैंटर ने पिकअप में भिड़ंत हो गई। पिकअप वाहन पलट गया। इस दौरान पिकअप में सवार सभी लोग घायल हो गए। नौ लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल है।

Related Posts