YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

सेना के अगले उप प्रमुख होंगे लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद -विभिन्न कमानों में भी हुई प्रमुखों की नियुक्ति

सेना के अगले उप प्रमुख होंगे लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद -विभिन्न कमानों में भी हुई प्रमुखों की नियुक्ति

भारतीय फौज में पूर्वी सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने को सेना का अगला उप प्रमुख बनाया गया है। वह लेफ्टिनेंट जनरल डी अंबू का स्थान लेंगे जो 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्र ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल नरवाने सेना प्रमुख पद के भी बड़े दावेदार होंगे, क्योंकि 31 दिसंबर को जनरल बिपिन रावत की सेवानिवृत्ति के समय वह सबसे वरिष्ठ कमांडर होंगे। अपने 37 साल की सेवा के दौरान वह आतंकवाद निरोधक अभियान के साथ-साथ अन्य सैन्य कार्रवाइयों में तैनात रहे हैं। वह जम्मू-कश्मीर की राष्ट्रीय राइफल बटालियन व ईस्टर्न फ्रंट के इनफेंट्री ब्रिगेड के कमांडर रह चुके हैं।
एक अन्य महत्वपूर्ण नियुक्ति के तहत सैन्य अभियान के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को पूर्वी कमांड का जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ बनाया गया है। सूत्र ने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल एएस क्लेर को दक्षिण-पश्चिम कमांड का जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ बनाया गया है। वह लेफ्टिनेंट जनरल चेरिश मैथसन का स्थान लेंगे जो 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल आइएस घुमन को मध्य कमांड का जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ नियुक्त किया गया है। वह लेफ्टिनेंट जनरल अभय कृष्ण की जगह लेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह पश्चिम कमांड प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल सुंदर सिंह की जगह लेंगे, जो 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वह फिलहाल 21 स्ट्राइक कॉर्प के कमांडर हैं।

Related Posts