YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट

तैमूर से बेटे को कंपेयर करने पर बोलीं सनी लियोनी

तैमूर से बेटे को कंपेयर करने पर बोलीं सनी लियोनी

अक्सर इंटरनेट पर स्टारकिड तैमूर से लेकर अबराम खान तक की तस्वीरें छाई रहती हैं। इतना ही नहीं इन किड्स के बाकायदा फैन पेज भी बने हुए हैं। तैमूर के घर के बाहर तो उनकी एक झलक पाने के लिए फोटोग्राफर्स की भीड़ रहती है। उनकी पॉपुलैरिटी किसी बड़े स्टार से कम नहीं। इसी बीच अब हाल ही में इन पॉप्युलर बच्चों में सनी लियोनी के बेटे ऐशेर की भी एंट्री हुई है। इंटरनेट पर चर्चा शुरू हुई कि सनी के बेटे की शक्ल तैमूर से काफी मिलती है। सनी अपने बेटे को लेकर निकली थीं और उन्हें देखकर यह चर्चा शुरू हो गई। रीसेंट इंटरव्यूज में सनी से जब उनके बेटे से तैमूर के कंपेरिजन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनके बेटे और तैमूर दोनों का छोटा सा गोलू फेस है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया वही करेगा जो उन्हें करना है। तैमूर बहुत प्यारा बच्चा है और ऐशेर भी प्यारा है। 

Related Posts