YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

मुंबई में आफत की वर्षा, अंधेरी में कम दृश्यता के कारण तीन कारें टकराई, आठ घायल

मुंबई में आफत की वर्षा, अंधेरी में कम दृश्यता के कारण तीन कारें टकराई, आठ घायल

 मुंबई में मंगलवार देर रात से हो रही वर्षा ने लोगों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी है। तेज बारिश के कारण कई जगहों पर दृश्‍यता स्‍तर बेहद कम हो गया है, जिसकी वजह से सड़क पर वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। बुधवार सुबह अंधेरी में लो विजिबिलिटी के कारण तीन कारें आपस में टकरा गईं। इस हादसे में आठ लोग घायल हो गए। बुधवार सुबह अंधेरी फ्लाईओवर पर लो विजिबिलिटी के कारण तीन कारें आपस में टकरा गई, जिसके चलते आठ लोग घायल हो गए। मॉनसूनी मौसम में भारी बारिश होने के कारण मुंबई के कई इलाकों में भारी जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। भारी बारिश के कारण मुंबई की लाइफलाइन कहे जाने वाले रेल यातायात पर भी बुरा असर पड़ा है। कई मेन रेल मार्गों पर पानी भर गया है। बीएमसी ने भी ट्वीट कर कहा है कि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के भीतर आर्थिक राजधानी में भारी बारिश होने की आशंका जताई है।
उल्‍लेखनीय है कि मॉनसून आते ही बारिश ने एक बार फिर मुंबई नगरी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंगलवार रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। इस बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में मुंबई में तेज बारिश हो सकती है। 
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई में 24 जुलाई से 28 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है। मंगलवार रात तेज बारिश के बाद हिंदमाता इलाके में भारी जलभराव हो गया। लोगों को कमर तक पानी से गुजरकर जाना पड़ा। शहर के कई अन्य इलाकों में भी भारी बारिश से मुसीबत बढ़ गई है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए मंगलवार को कहा कि चक्रवात की स्थिति के कारण शहर में अगले दो दिन भारी बारिश होगी।

Related Posts