YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

चंद्रयान-2: विक्रम की लैंडिंग साइट को नाम देगा इसरो

चंद्रयान-2: विक्रम की लैंडिंग साइट को नाम देगा इसरो

 चंद्रयान-2 के लिए चांद का रास्ता तय करने और उसे दिशा देने वाले वैज्ञानिक और इंजीनियर, इसरो के उच्च अधिकारी और सरकार से जुड़े अहम लोग कुछ नामों की छंटनी कर रहे हैं। दरअसल यह नाम उन जगहों को दिया जाना है, जहां विक्रम लैंड करने वाला है। सोमवार को हुए चंद्रयान-2 के लॉन्च के बाद इसरो चेयरमैन के सिवन ने बताया, हम उस जगह को नाम देने पर विचार कर रहे हैं, जहां विक्रम लैंड करेगा। हम नामों की खोज कर रहे हैं। ऐसा करने के लिए हमारे पास पर्याप्त समय है। इस दौरान जब इसरो प्रमुख से पूछा गया कि क्या इसरो या सरकार से जुड़े लोगों के पास ऐसे नामों की कोई लिस्ट है? इस पर सिवन ने कहा, अभी तक नामों की छंटनी नहीं हुई है। हम इस प्रक्रिया में हैं, जल्द ही नाम चुन लिया जाएगा। माना जा रहा है कि इस लैंडिंग साइट के नाम का ऐलान पीएम नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। एक सूत्र ने बताया, महत्वपूर्ण बात यह है कि कोई चीज चांद पर लैंड करने वाली है। सब कुछ सफलतापूर्वक लैंडिंग पर निर्भर है। हम उसके बाद ही किसी ऐलान की उम्मीद कर सकते हैं।

Related Posts