YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

हमारे सैनिकों सीधे नहीं लड़ सकता पाकिस्तान, छद्म युद्ध लड़ रहा : राजनाथ

हमारे सैनिकों सीधे नहीं लड़ सकता पाकिस्तान, छद्म युद्ध लड़ रहा : राजनाथ

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने करगिल युद्ध के विजय के 20 साल पूरा होने पर जवानों के शौर्य और बलिदान को याद कर कहा कि 1965, 1971 और 1999 में हारने के बाद पाक को समझ आ चुका हैं कि वह भारत के साथ पूर्ण और सीमित युद्ध नहीं लड़ सकता इसकारण वहां अब छद्म युद्ध लड़ रहा है। वहां जानता है कि भारत के वीर सैनिकों से वहां सीधे नहीं लड़ सकता हैं, इसकारण वहां हमारे साथ छद्म युद्ध लड़ रहा है। शुक्रवार को जवानों की शहादत को याद करते हुए लोकसभा में रक्षामंत्री सिंह ने कहा कि करगिल युद्ध के 20 साल पूरा हो चुके हैं, और इस मौके पर देश में कई विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने कहा कि हमारे जवानों के शौर्य, पराक्रम और शहादत को यह देश कभी भूल नहीं सकता।
रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान 1965, 1971 और 1999 में भारत के साथ युद्ध लड़ा। इनमें हमारे जवानों ने जिस तरह से उस धूल चटाई, उससे वह समझ गया कि वह भारत के साथ पूर्ण युद्ध और सीमित युद्ध नहीं लड़ सकता। इसलिए वह छद्म युद्ध लड़ता है।उन्होंने कहा कि करगिल विजय दिवस पर देश और देश के बाहर रहने वाले भारतीय अपने जवानों की वीरता को याद कर रहे हैं। 

Related Posts