YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट

दीपिका फिर से सबसे ज्यादा पसंद करने वाली महिला बनीं

दीपिका फिर से सबसे ज्यादा पसंद करने वाली महिला बनीं

बालीवुड की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एक बार फिर 2019 में दुनिया की सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली महिलाओं की लिस्‍ट में शामिल हो गई है। दीपिका फोर्ब्‍स इंडिया सिलेब्रिटी 100 लिस्‍ट में टॉप 5 में शामिल हो गई हैं। इससे पहले दीपिका ने फिल्‍मों में बेहतरीन काम के लिए 'बॉलिवुड से दुनिया की सबसे गॉरजस महिला' का टाइटल हासिल किया था। अपने दमदार रोल्‍स और किसी भी इवेंट में अपने क्‍लासी स्‍टाइल स्‍टेटमेंट के साथ एंट्री लेने वाली दीपिका पादुकोण अब खूबसूरती का प्रतीक बन गई हैं। रानी पद्मावती की बहादुरी को स्‍क्रीन पर दिखाने के बाद अब वह एसिड अटैक सर्वाइवर मालती का रोल निभाएंगी। 'छपाक' नाम की यह फिल्‍म लक्ष्‍मी अग्रवाल की जिंदगी पर बेस्‍ड है। डायरेक्‍टर मेघना गुलजार की यह फिल्‍म 10 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा दीपिका कपिल देव की पत्‍नी रोमी भाटिया के रोल में रणवीर सिंह स्‍टारर '83' में दिखेंगी। शादी के बाद यह कपल पहली बार किसी फिल्‍म में साथ नजर आएगा। यहां बता दे कि दीपिका पादूकोण बॉलिवुड की इकलौती महिला ऐक्‍ट्रेस हैं जो फोर्ब्‍स इंडिया सिलेब्रिटी 100 लिस्‍ट में शामिल की गई है। 
 

Related Posts