YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

नेमार पर आरोप लगाने वाली मॉडल की जांच होगी

नेमार पर आरोप लगाने वाली मॉडल की जांच होगी

 ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली मॉडल भी अब कानून के शिकंजे में आ गयी है। इस मॉडल के खिलाफ भी ब्राजील की पुलिस जांच करेगी। न्यायिक पुलिस विभाग के निदेशक अल्बानो डे पाउल सांतोस के अनुसार मॉडल की जांच की जाएगी।' साओ पाउलो राज्य की सिविल पुलिस ने 12 जुलाई को 26 वर्षीय इस मॉडल के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज किया था। कमिश्नर जोस फर्नांडो बेसा ने युवती द्वारा लगाए गए आरोपों पर विचार करने के बाद साओ पाउलो के साउथ में सेंटो अमरो में छठे पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई थी।
एक साक्षात्कार में मॉडल ने सिविल पुलिस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। साउ पाउलो सिविल पुलिस ने सोमवार को सबूतों के आभाव में फ्रेंच क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) नेमार के खिलाफ मामले की जांच बंद करने का निर्णय लिया हालांकि, नेमार के खिलाफ मामला अभी खारिज नहीं हुआ है और अभियोजकों के पास अपना फैसला सुनाने के लिए 15 दिनों का समय है। 

Related Posts