YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट

'जबरिया जोड़ी' की रिलीज डेट आगे बढी

'जबरिया जोड़ी' की रिलीज डेट आगे बढी

फिल्म 'जबरिया जोड़ी' की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। पहले यह फिल्म 2 अगस्त को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब यह 9 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म में  सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा ने लीड रोल किया है।  फिल्म की स्टारकास्ट जोरदार तरीके से इसके प्रमोशन में बिजी है। इस बीच फिल्म का एक और गाना रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का नया गाना 'मच्छरदानी' में परिणीति और सिद्धार्थ के अलावा अपारशक्ति खुराना भी दिखाई देंगे। इस सॉन्ग को विशाल मित्रा और ज्योतिका तांगड़ी ने गाया है और निश्चित तौर पर यह आपको थिरकने पर मजबूर कर देगा। बता दें कि यह फिल्म पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में होने वाली पकड़वा शादी के ऊपर बन रही है जिसमें जबरन दूल्हों को अगवा कर उनकी शादी करवा दी जाती थी। फिल्म का डायरेक्शन प्रशांत सिंह ने किया है। स्टारकास्ट को उम्मीद है कि यह फिल्म सफलता नए आयाम तय करेगी। फिल्म में दर्शकों के मनोरंजन के लिए फुल मसाला डाला गया है। 
 

Related Posts