YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

रोहित टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने रनों में भी शीर्ष पर

रोहित टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने  रनों में भी शीर्ष पर

 टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले में अर्धशतक लगाते ही एकसाथ कई रिकार्ड अपने नाम किये हैं। रोहित अब टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज होने के साथ-साथ ही सबसे अधिक 2400 रन से ज्यादा बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गये हैं। रोहित ने बनाये हैं ये रिकार्ड 
सबसे ज्यादा शतक
टी20 अंतरराष्ट्रीय में रोहित के नाम सबसे ज्यादा शतक भी हैं। क्रिकेट के इस सबसे छोटे प्रारुप में रोहित ने अब तक 4 शतक लगाये हैं। उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के क्रिस गेल और न्यूजीलैंड के कॉलिन मनरो 3-3 शतकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।
2400 रन पार करने वाले अकेले बल्लेबाज
रोहित ने रविवार को 67 रन की पारी खेली, तो उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 2400 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया। अब रोहित के नाम 2422 से अधिक रन दर्ज हैं। इस सूची में दूसरे स्थान पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली हैं, जो रोहित से 112 रन पीछे रहने के साथ ही दूसरे नंबर 2 पर हैं।
चौक और छक्के मारने में अव्वल 
अगर टी20 क्रिकेट में कुल बाउंड्रीज (चौके और छक्के) को जोड़ दिया जाए, तो भी रोहित सबसे आगे हैं। उन्होंने अभी तक 107 छक्कों के साथ 215 चौके भी लगाये हैं। इस प्रकार उनके नाम अब तक कुल 322 से ज्यादा बाउंड्री हो गयी हैं।
50 या उससे अधिक रन बनाने में भी अव्वल 
50 रन या इससे अधिक की पारियां खेलने वाले बल्लेबाजों की बात करें, तो रोहित इसमें भी सबसे आगे हैं। रोहित ने नाम (4 शतक + 7 अर्धशतक) कुल 21 अर्धशतकीय पारियां हैं। उनके बाद विराट कोहली का नाम आता है, जो 20 अर्धशतक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। 
स्ट्राइक रेट में भी नंबर 1
रोहित की प्रति गेंद रन बनाने की जो रफ्तार है। वह उसमें भी सबसे आगे हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक रन बनाने वाले 10 बल्लेबाजों की सूची में रोहित 136.91 के स्ट्राइक रेट के साथ शीर्ष पर हैं। 

Related Posts