YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

एमएस धोनी के घर आया नया मेहमान

एमएस धोनी के घर आया नया मेहमान

महेंद्र सिंह धोनी मोटर बाइक्स के शौकीन हैं और उनका यह शौक किसी से छिपा भी नहीं है। धोनी को अपनी बाइक्स से बहुत प्यार है और वह इनका ख्याल अपने बच्चों की तरह रखते हैं। उन्हें अपनी बाइक्स को खुद ही रिपेयर करना भी काफी पसंद है। सोशल मीडिया पर भी एमएस धोनी का बाइक प्रेम आए दिन दिखता रहता है। उन्होंने अपने रांची स्थित घर में ही गैराज भी बनवा रखा है, जिसमें वह अपनी बाइकों का कलेक्शन रखते हैं। लेकिन धोनी को बाइक्स के साथ ही कारों का शौक भी है। एमएस के घर में एक नई कार ने दस्तक दी है। इसकी फोटो उनकी पत्नी साक्षी धौनी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। साक्षी ने पति धोनी को टैग करते हुए अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, रेड बीस्ट तुम्हारा घर में स्वागत है। माही तुम्हारा खिलौना आखिरकार यहां आ गया। रियली मिसिंग यू। साक्षी धोनी ने लाल रंग की जिस कार की फोटो शेयर की है वह जीप कंपनी की ग्रैंड चेरोके एसयूवी है। इसकी भारत में एक्स शो रूम कीमत 1.07 करोड़ रुपए है। हाल ही में सैफ अली खान ने भी अपने बेटे तैमूर को यही कार गिफ्ट की है।

Related Posts