
अच्छी सेहत और इम्युनिटी बनाए रखने के लिए विटमिन्स से लेकर मिनरल्स और अन्य जरूरी पोषक तत्वों की शरीर को जरूरत होती है। इन्हीं सब चीजों से भरपूर कच्चा पपीता पाचन सिस्टम के लिए भी लाभकारी होता है। कच्चे पपीते में मौजूद पपाइन नामक डाइजेस्टिव एंजाइम शरीर के पाचन सिस्टम को सही रखने में मदद करता है। इसमें विटमिन ए, सी और ई होता है, जो शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। इसके अलावा कच्चा पपीता शरीर के लिए एक क्लेंजर का भी काम करता है और शरीर की गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है। इतना ही नहीं यह असिडिटी से लेकर पाइल्स और डायरिया को दूर करने में भी मददगाार साबित होता है। वहीं, नई मांओं के लिए कच्चा पपीता किसी वरदान से कम नहीं है। माना जाता है कि कच्चे पपीते में एक ऐसा कम्पाउंन्ड होता है, जो स्तनपान कराने वाली महिलाओं में लैक्टेशन प्रोसेस को सुधारने में मदद करता है। इसके अलावा कच्चा पपीता वजन घटाने और अतिरिक्त चर्बी को भी कम करने में भी मदद करता है। इसमें विटमिन सी, ई, ए और फोलेट होता है। साथ ही इसमें ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स होते हैं तो कैलरी तो बर्न करते ही हैं, साथ ही अतिरिक्त चर्बी को भी घटा देते हैं।