YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

भारतीय तीरंदाज कोमालिका ने जीता स्वर्ण

भारतीय तीरंदाज कोमालिका ने जीता स्वर्ण

भारतीय तीरंदाज कोमालिका बारी ने विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप के रिकर्व कैडेट वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। कमालिका ने खिताबी मुकाबले में जापान की सोनोदा वाका को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। 17 साल की कोमालिका अंडर-18 वर्ग में विश्व चैम्पियन बनने वाली दूसरी भारतीय तीरंदाज हैं। उनसे पहले दीपिका कुमारी ने 2009 में यह खिताब जीता था। विश्व तीरंदाजी से निलंबन लागू होने से पहले भारत ने अपनी आखिरी प्रतियोगिता में दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक के साथ अभियान का समापन किया था। वहीं इस महीने की शुरुआत में विश्व तीरंदाजी ने भारत को निलंबित करने का फैसला किया था। जिसके हटने तक अब कोई भी भारतीय तीरंदाज देश का प्रतिनिधित्व नहीं कर पाएगा। 

Related Posts