YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

कीवी क्रिकेटर मैक्लेनेघन ने गर्लफ्रेंड जॉर्जिया से सगाई की

कीवी क्रिकेटर मैक्लेनेघन ने गर्लफ्रेंड जॉर्जिया से सगाई की

 न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल मैक्लेनेघन ने अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया से सगाई की है।  मैक्लेनेघन और जॉर्जिया रविवार को सगाई के बंधन में बंधे और जल्द ही ये कपल शादी करने वाला है हालांकि अभी तारीख सामने नहीं आई है। मैक्लेनेघन आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं।  इससे पहले इस तेज गेंदबाज का एक बार गर्ल से अफेयर था। साल 2012 में उनकी मुलाकात रीनी ब्राउन से हुई थी जो कि एक बार में काम करती थीं। रीनी ब्राउन से मुलाकात के बाद ही मैक्लेनेघन को न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू करने का मौका मिला हालांकि इसके कुछ साल बाद मिचेल मैक्लेनेघन और रीनी के बीच ब्रेकअप हो गया और इसके बाद वो जॉर्जिया से मिले और अब दोनों ने सगाई भी कर ली है। मैक्लेनेघन अब न्यूजीलैंड के लिए नहीं खेलते हैं और विश्व भर की टी20 क्रिकेट लीग में खेलते हैं। आखिरी बार उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए साल 2016 में खेला था। इसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड टीम का अनुबंध लेने से इनकार कर दिया था। 33 साल के मैक्लेनेघन ने न्यूजीलैंड के लिए 48 वनडे में 82 विकेट और 29 टी20 मैचों में 30 विकेट हासिल किए हैं। मैक्लेनेघन ने मुंबई के साथ तीन बार आईपीएल खिताब जीता है। वो साल 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल जीतने वाली मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे हैं।  

Related Posts