YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

अर्जुन तेंदुलकर बापुना कप के लिए मुंबई टीम में शामिल

अर्जुन तेंदुलकर बापुना कप के लिए मुंबई टीम में शामिल

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को आगामी बापुना कप के लिए मुंबई की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। बापुना कप नागपुर में पांच सितंबर से शुरू होगा। विदर्भ क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित होने वाले इस प्री-सीजन टूर्नामेंट में सूर्यकुमार यादव मुंबई की कप्तानी करेंगे। इस टूर्नामेंट में 50-50 ओवर के मैच खेले जाएंगे। 19 साल के अर्जुन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। अर्जुन ने हाल ही में हुई मुंबई टी20 लीग में भी खेला था। अर्जुन पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ हुई सीरीज में भारतीय अंडर-19 टीम में भी शामिल थे। मुंबई टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), आदित्य तारे, जय बिस्ता, सरफराज खान, शुभम रंजन, रौनक शर्मा, एकनाथ केरकर, सूफियान शेख, आकाश पारकर, शम्स मुलानी, आदित्य धूमल, शशांक अर्टडे, आकिब कुरैशी, क्रुतिक हनगावदी, अर्जुन तेंदुलकर।

Related Posts