YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट

हमेशा से रोहित शेट्टी की फिल्म का हीरो बनना चाहता था: रणवीर सिंह

हमेशा से रोहित शेट्टी की फिल्म का हीरो बनना चाहता था: रणवीर सिंह

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अगली फिल्म '83' की शूटिंग में व्यस्त हैं। पिछले साल उन्होंने जाने-माने डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म सिम्बा में काम किया था। अब उन्होंने रोहित के बारे में अपने दिल की बात कही है। उनका कहना है कि वह हमेशा से ही रोहित शेट्टी की फिल्म में हीरो बनना चाहते थे। रणवीर ने कहा, ‘रोहित ऐक्शन-एंटरटेनमेंट और मसाला फिल्मों के किंग हैं। मैं हमेशा से ही उनका हीरो बनना चाहता था और जब मुझे यह मौका मिला तो मैंने खुद को इसमें उड़ेल दिया। हम दोनों ही एंटरटेनर्स हैं। हमें दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करना पसंद है।’ फिल्म में रणवीर पुलिस अफसर संग्राम भालेराव के किरदार में थे। रणवीर के लिए यह किरदार उनके दिल में एक खास जगह रखता है। 
 

Related Posts